रुद्रपुर, जून 1 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से चार व पांच जून को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। सोमवार को विधायक कार्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके वह पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। जबकि पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सैनिक प्रकोष्ठ एवं विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के साथ बैठकें करेंगे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर...