कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में एक विधायक के बेटे के रिसेप्शन में आई सफेद रंग की स्कार्पियो ने महिला को रौंद दिया। लोगों की नजर पड़ी तो उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बता हैलट रेफर दिया। हालांकि परिजन महिला को वापस झोपड़ी में ले आए। जहां उसकी मौत हो गई। रेलवे मैदान के पास झोपड़ी बना कर गोपाल कश्यप पत्नी 45 वर्षीय लक्ष्मी कश्यप व पांच बच्चों के साथ रहते हैं। लेबरी और मूर्ति बना कर जीवन यापन करते हैं। गोपाल ने बताया कि शनिवार को रेलवे मैदान में विधायक के बेटे का रिसेप्शन समारोह है। इसी में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ लोग भी पहुंचे थे। लक्ष्मी एक पेड़ की छांव में बैठी थीं। तभी स्कॉर्पियो ने लक्ष्मी को पीछे से टक्कर मारी। लक्ष्मी गिरीं तो गाड़ी बैक करने में पीछे क...