दुमका, जनवरी 31 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका विधायक बसंत सोरेन शुक्रवार को काठीकुंड स्थित सांसद नलिन सोरेन के आवास पहुंच कर विधायक आलोक सोरेन से मुलाकात किया। मौके पर मौजूद शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन से आगामी 2 फरवरी को गांधी मैदान में आयोजित झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा किया। बताते चलें की 47वें झारखंड दिवस की तैयारियों को लेकर दुमका विधायक बसंत सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा अंतर्गत शिकारीपाड़ा होते हुए काठीकुंड में दुमका सांसद नलिन सोरेन के आवास पहुंचे थे। इस अवसर पर शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक आलोक कुमार सोरेन तथा दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा मौजूद रहे। इस दौरान आगामी 02 फरवरी को मनाए जाने वाले 47वें झारखंड दिवस को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी और आयोजन से सं...