शामली, मई 23 -- शामली विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में विधायक विकास निधि से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने किया। इस अवसर पर गांव में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान राजपाल सिंह के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर राजपाल सिंह बलवा ने की, जबकि संचालन विश्वास चौहान मीमला ने किया। ग्रामीणों ने विधायक प्रसन्न चौधरी का स्वागत करते हुए गांव में सड़क निर्माण कराए जाने पर आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जनहित में सड़क निर्माण की मांग विधायक से की गई थी, जिस पर विधायक विकास निधि से सीसी सड़क का निर्माण कराया गया। विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता क...