हजारीबाग, जून 15 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज अपने आवासीय कार्यालय में बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं बगोदर के पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों के अनुभव और सुझाव क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ जनहित एवं क्षेत्रीय विकास क...