हजारीबाग, दिसम्बर 27 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि । विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को ज़रूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया । कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब, वृद्ध और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया।कंबल वितरण के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि ठंड के मौसम में ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि जनकल्याण की भावना के साथ किए गए ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदना को भी मजबूत करते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्य लगातार किए जाते रहेगें।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिध...