लखनऊ संवाददाता, जुलाई 29 -- लखनऊ में लालबाग दारुलशफा में विधायकों के लिए बनी इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर भाजपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री नाननकदीन ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। उनके डिप्रेशन में होने की बात कही जा रही है। पुलिस उनके परिवार से पूछताछ और डिप्रेशन का कारण जानने की कोशिश में लगी है। नानकदीन यहां पर बलिया के बेल्थरा रोड से सुभासपा विधायक हंसू राम के फ्लैट पर आए थे। फ्लैट में विधायक प्रतिनिधि मो. आरिफ से नानकदीन ने कुछ देर बातचीत की और अचानक ही नीचे कूद गए। मो. आरिफ के मुताबिक पूर्व मंत्री नानकदीन अक्सर वहां जाते थे। विधायक हंसू राम सुबह ही दूसरे जनपद के लिए रवाना हो गए थे। दोपहर में विधायक के सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट पर नानकदीन पहुंचे और आरिफ से बातचीत कर रहे थे। कुछ देर बैठने और बातचीत के बाद आरिफ उनके लिए कॉफी ब...