जमशेदपुर, फरवरी 27 -- पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने गुरुवार को महुलबना पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे अबुआ आवास, वृद्धा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना और आगामी बजट से संबंधित जानकारी साझा की। चौरा और घाघरा गांव के ग्रामीणों ने गर्मी के मौसम में चापाकलों की मरम्मत करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर कम होने के कारण चापाकल से पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है और धूप बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाएगी। विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी से पहले कम मात्रा में पानी निकलने वाले चापाकलों की मरम्मत के लिए पटमदा बीडीओ से बैठक करेंगे। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.