घाटशिला, अप्रैल 4 -- घाटशिला। पूर्वी मउभंडार पंचायत मंडप के समीप शुक्रवार को विधायक की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई रोबिन सोरेन ने बतौर विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। सोरेन ने कहा कि कंपनी एरिया में कंपनी अस्पताल को छोड़कर आम लोगों के लिए एक भी सरकारी अस्पताल नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए विधायक ने यहां पर उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की स्वीकृति दिलायी। कहा कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र 55 लाख की लागत से पर्ल कंस्ट्रक्शन की ओर से समय सीमा के अंदर बनाया जाएगा। कंपनी से जमीन के लिए एनओसी लेने का कार्य प्रगति पर है। मौके पर मुखिया निताई मुंडा, उप मुखिया रुपेश दुबे, कालीपद गोराई, काजल डॉन, आजाद बेहरा, विकास मजूमदार समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...