लातेहार, मार्च 28 -- लातेहार संवाददाता । जिले में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक प्रकाश राम की पहल रंग लाती दिख रही है। विधायक प्रकाश राम द्वारा उठाए गए गैर सरकारी संकल्प के बाद राज्य सरकार ने तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। 18 मार्च 2026 को प्रस्तुत इस संकल्प के बाद पथ निर्माण विभाग ने विस्तृत स्थिति स्पष्ट करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक प्रकाश राम ने अपने संकल्प के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया था। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे के तहत जिन सड़कों को शामिल किया गया है, उनमें पथ प्रमंडल लातेहार अंतर्गत कृषि फार्म रिचुघुट्टा मार्ग भाया पेशरार,रुद मुर्तिया से लातेहार भाया किता गोवा एनएच-39 तक जाने वाली सड़क, तथा चंदवा चिरो मोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.