विधायक पूजा ने पोंछे पीड़ित परिजनों के आंसू
कौशाम्बी, जून 19 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी मासूम चचेरे भाइयों की गुरुवार सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन चायल विधायक पूजा पाल गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नेवादा निवासी छह वर्षीय दीपांशु पुत्र राजेश कुमार व सात वर्षीय आदित्य पुत्र राकेश कुमार चचेरे भाई थे। इनके पिता मजदूरी करते हैं। गुरुवार सुबह दोनों भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। यह गड्ढा बालू का अवैध भंडारण करने वालों ने गांव की बस्ती से करीब चार सौ मीटर दूर खोदवाया था। यह भी पढ़ें- चचेरे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा गमों का पहाड़ घटना से हर कोई स्तब्ध है। शुक्रवार को चायल विधायक पूजा पाल गांव पहुंचीं। उन्होंने बातचीत कर पीड़ित परिजनों से घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.