लखीमपुरखीरी, जून 3 -- क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के हस्तक्षेप के बाद नवनिर्मित 33/11 केवी उचौलिया विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडरों पर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। देर रात विभाग ने उचौलिया, बनकागांव, कल्लुआ और भिलांवां फीडरों का संचालन शुरू कर दिया, जिससे उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को उपकेंद्र का संचालन शुरू होने के बावजूद सभी फीडर चालू नहीं हो सके थे, जिससे क्षेत्र की जनता को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था। लगातार शिकायतों और जनदबाव के बाद मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने उपकेंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, जिसके बाद बिजली विभाग ने फीडरों का संचालन शुरू कराया। हालांकि जंगबहादुर...