नैनीताल, फरवरी 25 -- नैनीताल। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके साथियों की ओर से शिक्षा निदेशालय देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ कथित रूप से अभद्रता, मारपीट करने का कांग्रेस कमेटी ने विरोध किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबडवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम नवाजिश खलीक के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, नगर उपाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, शार्दुल नेगी, कमल जोशी, दीपक महरा, कृपाल रौतेला, महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, बंटू आर्य आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...