मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- ग्राम प्रधान अनिल कुमार के नेतृत्व में विधायक पंकज मलिक का पुरकाजी के खादर रोड पर पुतला फूंका गया। प्रधान अनिल कुमार ने कहा है कि विधायक पंकज मालिक द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के ऊपर टिप्पणी की है, जिसका वह विरोध करेंगे। दलित समाज के लोगों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी । पुतला फूंकने वालों में संजय प्रजापति, सोमपाल प्रधान प्रदीप प्रधान आशु दिलशाद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...