आदित्यपुर, मई 15 -- चांडिल। विधायक सविता महतो ने गुरुवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चौका पंचायत भवन के समीप विधायक योजना से 4.70 लाख की लागत से निर्मित क्रांतिकारी फूलो-झानो मूर्ति स्थल सौंदर्यीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने फूलो-झानो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर चारुचांद किस्कू, काबलु महतो, ओमप्रकाश लायक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चौंढ़ेरा में उत्सव भवन के शिलान्यास सहित विकास कार्यों का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...