साहिबगंज, नवम्बर 18 -- साहिबगंज। राजमहल के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को सदर ब्लॉक में ग्रामीण कार्य विभाग से 2.42 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किए। सहायक अभियंता ने बताया कि साहिबगंज प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम के भोलिया टोला एनएच 80 से मारगंज पुल तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी सड़कों को दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है। मौके पर बासुकीनाथ यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन , मो मोज्जामिल, अमरदीप सिंह, राजू अंसारी, आकाश चौधरी, शिव शंकर यादव, यारानुल हक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...