गोरखपुर, मार्च 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र फुटहवाइनार स्थित आवास पर विधायक ई.सरवन निषाद ने होली मिलन समारोह किया। लोगों को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। निषाद पार्टी के मुखिया व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। सबको आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाना चाहिए। यह त्यौहार हम लोगों आपसी द्वेष को भूलकर त्योहारों को मनाएं और मन के मतभेदों को दूर करें। विधायक ने क्षेत्र के लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं को गुलाल अबीर लगाया और कहा कि होली त्यौहार हम लोगों को आपसी प्रेम बनाए रखना सिखाती है। इस दौरान गायक कलाकार प्रमोद यादव दर्पण ने अपनी गीतों के माध्यम से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री बेच...