पलामू, अगस्त 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। सावन माह के पावन अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बोल बम कांवरिया संघ के तीर्थयात्रियों का दल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम सहित अन्य धार्मिकस्थलों की यात्रा के लिए रवाना हुआ। पांकी प्रखंड के आसेहार, होटाई, बनई और कुसड़ी तथा नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुंदरी गांव से श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने रविवार को तीर्थयात्रियों के बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को देवघर के लिए रवाना किया। विधायक ने सभी कांवरियों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। तीर्थयात्रियों का दल देवघर में बाबा बैद्यनाथधाम के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ अन्य प्र...