भभुआ, फरवरी 26 -- पेज चार रामपुर। भभुआ विधायक भरत बिंद ने विधानसभा में रामपुर प्रखंड के राजा के अकोढ़ी नहर से पुसौली पुल तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि राजा के अकोढ़ी गांव से निकलकर नहर पथ करिगाई, करौंदी, मिरियां होते हुए पुसौली पुल तक जाती है। इसकी लंबाई करीब 18 किमी. है। वर्तमान में यह सड़क अत्यंत संकीर्ण है। उन्हें विभागीय मंत्री से आश्वासन मिला है। भाकपा ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना रामपुर। प्रखंड कार्यालय पर12 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो. कमला सिंह ने की। मांगों का ज्ञापन बीडीओ को दिया गया, जिसमें महंगाई पर रोक लगाने, चार श्रम कानून वापस लेने, भूमिहीनों को 5 डी. जमीन देने, किसानों को उचित मुआवजा देने आदि शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.