बिजनौर, मई 7 -- धामपुर। जनगणना 2027 के पहले चरण का आगाज उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। गांव ठाटजट स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने स्व-गणना अभियान की शुरुआत कर लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। एसडीएम स्मृति मिश्रा ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत केंद्रों और ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी, जहां नागरिकों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध होगी। स्व-गणना पूर्ण होने पर प्रत्येक व्यक्ति को 11 अंकों की विशेष आईडी एसएमएस अथवा ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी, जिसे संबंधित जनगणना अधिकारी को देना अनिवार्य रहेगा। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 के लिए 21 मई तक चलेगा स्व-गणना अभियान धामपुर तहसील के 900 गांवों में जनगणना के लिए 1952 ब्लॉक बनाए गए हैं। अभियान में 1631 प्रगणक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.