हाथरस, अप्रैल 17 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव लोधई ​​​स्थित संविलियन विद्यालय में विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी प्रयोगशाला का फीता काटकर शुभारम्भ किया । विधायक ने मां सरस्वती के छविचित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलन किया। विधायक ने ​कहा कि सरकार बच्चों की ​शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार की मंशा है कि जिस तरह से बड़े शहरों के निजी स्कूलों में शिक्षा का स्तर हैउसे बेहतर स्तर की सरकारी स्कूलों का हो।​ खंड ​शिक्षा अ​धिकारी सुल्तान अहमद ने बताया कि सरकार का बेसिक ​​शिक्षा पर अ​धिक फोकस है। बच्चों की नींव ही मजबूत होगी तो वह आगे चलकर एक अच्दे इंसान के रूप में देश के लिए कार्य करेंगे । उससे पहले गांव थरौरा में बच्चों की स्कूल रैली को भी विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रत...