भागलपुर, अप्रैल 22 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान मंगलवार की सुबह दियारा क्षेत्र के कई स्कूल पहुंचे तथा औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसी क्रम में वे उच्च विद्यालय दखलीटोला भी पहुंचे। विद्यालय में कई कक्षाओं में पहुंचे तथा वर्ग शिक्षक एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की। शिक्षकों से पठन-पाठन छात्रों की उपस्थिति को लेकर सवाल-जवाब किए और पठन पाठन दुरुस्त करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...