महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आदर्श नगर पंचायत सोनौली में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने वार्ड नंबर 10 जानकी नगर में 80 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। गांधी नगर में 400 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।जानकी नगर में कस्टम बैरियर के निकट नंदलाल गुप्ता के मकान से विनोद जायसवाल के मकान तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों और गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, नाली, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं विकास की आधारशिला हैं।उन्होंने कहा कि सोनौली सीमावर्ती नगर होने के कारण यहां बेहतर आधारभूत ढांचा विकसित करना प्राथमिकता में है। ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्...