रिषिकेष, जून 16 -- 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतीतनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज का अनुभवी और मार्गदर्शक वर्ग है, जिनके सुझाव विकास कार्यों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।बीती सोमवार को मंडल प्रवास के दौरान प्रतीतनगर ग्राम सभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों, अध्यापकों, रेलवे कर्मचारियों तथा जल संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने विचार साझा किए और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों एवं सुझावों को प्रमुखता से रखा। अग्रवाल ने कहा कि सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से हो रहे विकास कार्य: प्रेमचंद समाज के हर वर्ग के...