हाजीपुर, मार्च 15 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड कार्यालय पर विधायक महेन्द्र राम ने लोगों की समस्याओं को सुना। समस्या जनसुवाई को लेकर विधायक ने बीडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए लोगों की बात सुनी और उसके समाधान करवाने का भरोसा दिया। लोगों ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राशन, पेयजल, लोहिया स्वच्छता अभियान, कृषि, पैक्सों के द्वारा धान अधिप्राप्ती में बरती जा रही अनियमितता, विधावा, वृद्धा, दिव्यांग पेशन समेत अन्य समस्याओं को सुना और उसे निदान करवाने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...