घाटशिला, फरवरी 26 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जादूगोड़ा स्थित ग्राम स्वांसपुर में अवस्थित सीआरपीएफ समूह केंद्र के ऊपर से गुजर रही 132 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन में बताया कि लगभग 165 एकड़ क्षेत्र में फैले इस केंद्र परिसर में जवानों एवं उनके परिवारों के लिए आवासीय भवन व बैरक निर्मित हैं तथा कई भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ऐसे में परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि उक्त विद्युत लाइन के कारण जवानों के दैनिक कार्यों एवं ड्यूटी के दौरान संभावित दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के आवासीय व कार्यस्थल परि...