बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- लघु जल संसाधन विभाग को पत्र भेजकर की राशि निर्गत करने की मांग हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने लघु जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर स्वीकृत सिंचाई योजनाओं के कार्य में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जतायी। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र राशि निर्गत कर योजनाओं का कार्य शुरू कराने की मांग की है। पत्र के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक में कई योजनाओं को स्वीकृति दी गयी थी। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया। इससे किसानों के बीच असमंजस की स्थिति है। क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ और जलभराव की समस्या के कारण फसल को नुकसान होता है। इन योजनाओं के पूरा होने से किसानों को काफी राहत मिल सकती है। हिलसा विधानसभा क्षेत्र की 69 योजनाओं में से 41 योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति मिल चुक...