बस्ती, अप्रैल 25 -- रुधौली। डीएनसी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रुधौली की छात्राओं के प्रदेश तथा जिले में अच्छे अंक लाने पर शुक्रवार को विद्यालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएनसी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी चौधरी ने प्रदेश में आठवां स्थान तथा जिले में प्रथम प्राप्त किया है। अंकिता यादव तथा राधिका चौधरी ने जिले में तीसरा स्थान है। इसी विद्यालय की अंकिता पटेल ने जिले में चौथा हासिल किया है। इंटर की छात्रा शकुंतला मौर्य जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड परीक्षा नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, प्रबंधक दीनानाथ चौधरी, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण प...