घाटशिला, जनवरी 24 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय से सटे वाजपेई नगर में बजरंग एलेवन की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। शुक्रवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने पंडाल का उद्घाटन किया। विधायक समीर कुमार मोहंती का स्वागत राजकुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर किया। मंच को संबोधित करते विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। क्षेत्र में हर गली, मोहल्लों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती एक ऐसी देवी है जिनकी पूजा सभी जाति के लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करती है। मंच को प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय ने भी संबोधित किया। मौके पर शुभेंदु महतो, राज मिश्रा, निर्मल महतो, मिथुन कर, राजेश सिंह, भित्ति सुंदर महतो, बबलू बेरा, शुभम दास, बापी पोलाई, मानू ...