सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। सदर अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और इलाज में लापरवाही का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। सत्ताधारी दल के विधायक सुनील कुमार पिंटू ने हाल ही में हुई दो मरीजों की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इसके साथ ही उन्होंने सीतामढ़ी के जिलाधिकारी (डीएम) रिची पांडेय से दोनों मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। विधायक ने मांग की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। यह भी पढ़ें- बिहार के सभी जिला अस्पता...