आदित्यपुर, अगस्त 12 -- चांडिल। विधायक सविता महतो ने विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से जहां चांडिल अनुमंडल में खेल सुविधाओं और पर्यटन विकास की मांग रखी, वहीं शून्यकाल में क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार बढ़ रहे आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की। विधायक ने नीमडीह, चांडिल और ईचागढ़ प्रखंड में स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठाते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। सरकार की ओर से बताया गया कि इन प्रखंडों में पूर्व से स्वीकृत स्टेडियम की अवधि पूरी हो चुकी है। विधायक ने ओड़िया और मुरु गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा को सदन में उठाया। सरकार ने कहा कि चांडिल डैम के कारण इस क्षेत्र में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। दोनों गांवों को पर्यटक स्थल के...