आदित्यपुर, मार्च 11 -- चांडिल, संवाददाता। विधायक सविता महतो ने विधानसभा सदन के शून्य काल में रंगामाटी से सिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित टीकर पुल की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह पुल लगभग 30 वर्ष पूर्व बना था और वर्तमान में इसकी स्थिति खराब हो चुकी है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द टीकर में नए पुल के निर्माण की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। विधायक महतो ने कहा कि पुल की जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.