बलरामपुर, फरवरी 12 -- बलरामपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पचपेड़वा नगर, पचपेड़वा ग्रामीण और परसा पलई डीह को 132 केवी उपकेंद्र तुलसीपुर से विद्युत आपूर्ति दी जाती है, जो लगभग 35 किलोमीटर दूर है। मानक से अधिक दूरी होने के कारण लाइन फाल्ट की समस्या बार-बार उत्पन्न होती है, जिससे घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है और उपभोक्ताओं को विशेषकर गर्मी के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने गैसड़ी-पचपेड़वा मार्ग के बीच नए 132 केवी उपकेंद्र की स्थापना को जनहित में आवश्यक बताया। इसके साथ ही उन्होंने जमुनहा ...