सिमडेगा, मार्च 13 -- बानो, प्रतिनिधि। विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया ने विधानसभा सदन में बानो प्रखंड क्षेत्र में सड़क के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बानो प्रखंड के पबुड़ा मोड़ से केवेटांग, टोनया और गेनमेर होते हुए ओडिशा सीमा को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।विधायक ने सदन को बताया कि यह सड़क आरईओ विभाग द्वारा निर्मित की गई थी,लेकिन वर्तमान समय में इसकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है,जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...