विधायक ने सड़क निर्माण बाधित करने की घटना में डीसी से हस्तक्षेप की मांग की
पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के राजोगाड़ी से भंडारिया कला होते हुए सोहगड़ा तक निर्माणाधीन ग्रामीण सड़क में अवरोध उत्पन्न किए जाने की जानकारी पलामू के उपायुक्त को देते हुए हस्तक्षेप की मांग की है। उपायुक्त को पत्र लिखकर विधायक ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण से करीब 35 गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा होगी। परंतु निर्माणाधीन सड़क के एक हिस्से को एक व्यक्ति ने अपनी रैयती भूमि बताकर पक्का कमरा बना दिया गया है, जिससे सड़क निर्माण कार्य बाधित हो गया है और ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर नगर पंचायत : ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.