लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ। उत्तरी क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने रविवार को जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के जानकीपुरम गार्डन में सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास किया। स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान थे। विधायक ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर सड़क निर्माण का भरोसा दिया था। रविवार को शिलान्यास कर दिया तो क्षेत्रीय लोगों ने आभार जताया। इस दौरान पार्षद राज कुमारी मौर्य, विशाल कुमार, रंजना दुबे समेत क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...