बलिया, फरवरी 27 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के गुलौरा मठिया स्थित शिव शंकर घाट पर विधायक निधि से निर्मित सड़क एवं शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने शुक्रवार को किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया गया है। इससे घाट पर आने-जाने वाले लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही धूप और बारिश के दौरान शेड के कारण लोगों को राहत भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वह संकल्पित हैं और जनहित के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। इस मौके पर आद्याशंकर यादव, राजबहादुर यादव, वैभव शंकर यादव, मनीष जायसवाल, ज़ीशान, डॉ. सौरभ यादव, अनमोल पांडेय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...