विधायक ने सड़क और नाली निर्माण का किया शिलान्यास
गया, अप्रैल 4 -- प्रखंड के गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग के चोरी कोठी से नौरंगा मिडिल स्कूल तक जाने वाली सड़क और नाला का निर्माण का शिलान्यास शनिवार को वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने किया। विधायक ने बताया कि सड़क व नाला का निर्माण करीब एक करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। बतादें कि कई वर्षों से सड़क पर नाली का पानी बहने व जलजमाव से यहां के नागरिकों व ग्रामीणों में आक्रोश था। मौके पर भाजपा के मानपुर नगर अध्यक्ष वालाजी, युवा नेता साकेत कुमार, कुंदन कुमार सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.