वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने अमौत के नट बस्ती मार्ग और नवादा प्राथमिक विद्यालय से संतोष सिंह के घर तक संपर्क मार्ग का शनिवार को लोकार्पण किया। दोनों सड़कों के निर्माण पर 76 लाख रुपये की लागत आई। उन्होंने कहा कि गांवों को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र-प्रदेश सरकार निचले वर्ग के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। संतोष कुमार, सुनील दत्त, राकेश मिश्र, अभिषेक राजपूत, दिनेश सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ शैलेश मिश्रा, अशोक कुमार चौबे, तारकेश्वर मिश्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विधायक ने 5 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...