विधायक ने संगठन की मजबूती पर दिया बल
बागेश्वर, जून 7 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विधानसभा बागेश्वर के खरेही मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक ग्राम कठपुड़ियाछीना में की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम राणा ने की। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक पार्वती दास ने कहा कि ग्राम प्रधानों का भाजपा में शामिल होना डबल इंजन सरकार पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इससे गांवों तक विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। मंडल अध्यक्ष घनश्याम राणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में मंडल प्रभारी खड़क टंगड़िया, रवि करायत, दीपा आर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.