घाटशिला, मार्च 24 -- चाकुलिया, संवाददाता। शहादत दिवस के अवसर पर झामुमो ने सोमवार को शहीद स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक समीर मोहंती के नेतृत्व में झामुमो समर्थक नया बाजार स्थित भारतीय फ्यूल स्टेशन के पास स्थापित भगत सिंह की मूर्ति स्थल पर पहुंचे। वहां झामुमो नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, जगन्नाथ महतो, राज कुमार सिंह, कृति सुंदर महतो, विशाल बारीक, राहुल महतो, बबलू हेम्ब्रम, रवि शंकर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...