मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- औराई। बेनीपुर गांव स्थित भवनहीन राजकीय मध्य विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए कांटी विधायक अजीत कुमार ने विधानसभा में मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि बेनीपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर एवं राजकीय मध्य विद्यालय बेनीपुर दक्षिणी का स्थाई भवन नहीं है। इसपर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिक एवं राजकीय मध्य विद्यालय बेनीपुर दक्षिणी भवनहीन है। दोनों विद्यालयों के लिए 20 डिसमिल भूमि उपलब्ध है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मुजफ्फरपुर द्वारा बीएसईडीसी पटना को पत्र दिया गया है। दोनों स्कूलों के भवनों को एक साल के अंदर बनाने का लक्ष्य है। समाजवादी नेता नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, रामपुकार सिंह, सुलोचन सहनी, चंद्रमाधव सिंह, गुनगुन सिंह, मनोज झा ने विधायक को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.