हजारीबाग, मार्च 15 -- केरेडारी ,प्रतिनिधि बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने पुलिस कार्रवाई पर विधानसभा में उठाए सवाल। उन्होने पूछा की एक ही आंदोलन में नेताओं को छोड़कर गरीब रैयतों को जेल भेजना क्या न्याय है। चौधरी ने झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान केरेडारी प्रखंड स्थित एनटीपीसी लिमिटेड की चट्टीबरियातू परियोजना क्षेत्र में हुई पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है, ऐसे में एक ही आंदोलन में शामिल लोगों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया जाना न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है।।विधायक ने सदन को बताया कि 19 फरवरी को एनटीपीसी लिमिटेड की चट्टीबरियातू परियोजना क्षेत्र में अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे रैयतों में से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से पांच रैयतों को जेल भेज दिया गया।जबकि घटन...