घाटशिला, फरवरी 28 -- चाकुलिया,संवाददाता। बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सबर (सबर-टाइटल), धोबी (धोबी-टाइटल) एवं बेहरा (बेहरा-टाइटल) समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में आते हैं। लेकिन खतियान में जाति के स्थान पर केवल टाइटल अंकित होने के कारण जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है। विधायक ने कहा कि टाइटल दर्ज होने के कारण वास्तविक जाति की पहचान में प्रशासनिक अड़चन आ रही है। इससे संबंधित परिवार छात्रवृत्ति, आरक्षण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से ऐसे मामलों के ...