सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। बेहट विधायक उमर अली खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने का मामला अब उत्तर प्रदेश विधानसभा तक पहुंच गया है। एसएसपी से शिकायत के बाद विधायक ने लखनऊ पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र सौंपा और पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस ने पिछले दिनों विधायक की शिकायत पर एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच शुरू होने के बाद विधायक उमर अली खान लखनऊ पहुंचे और उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र सौंपा। उन्होंने पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सामग्री से उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि मामले का संज्ञान...