रामपुर, दिसम्बर 17 -- स्वार टांडा विधायक शफीक अहमद अंसारी ने बुधवार को बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान नई बस्ती में ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइन दुरस्त करने को कहा गया। विधायक शफीक अहमद अंसारी ने विधुत विभाग संबंधित अधिकारियों अधिशासी अभियंता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता सहित अधिकारियों कर्मचारियों संग बैठक की। बैठक के दौरान स्वार टाण्डा क्षेत्र में आ रही समस्याओं एवं नई आबादी वाले स्थानों पर विधुत लाईन एवं ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने विधुत कटौती ना करने और क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा बिजली उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान बिलो से सम्बंधित परेशानियों को दूर करने को कहा गया। कम वोल्टेज, ज़र्ज़र तारो को बदलने के लिए एस्टीमेट बनाकर तुरंत कार्यवाही करने को कहा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की ट्रांस...