सासाराम, मई 29 -- डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय शंकरपुर बडीहां में शुक्रवार को 49 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला नवनिर्मित भवन चार कमरे का उद्घाटन डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी मदन राय उपस्थित हुए। प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा अतिथियों को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पूनम देवी व संचालन वरीय शिक्षक अखिलेश्वर कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...