बुलंदशहर, जनवरी 28 -- अनूपशहर। एलडीएवी इंटर कालेज में पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक संजय शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बुधवार को एलडीएवी कालेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ विधायक संजय शर्मा, प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर शैक्षिक,पाठ्य सहगामी तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा गुजराती, पंजाबी, उत्तराखंडी, हरियाणवी, बेटी बचाओ पर भव्य, आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों ने भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर जीवंत कर दिया। लोकनृत्यों की ऊर्जा, ताल और भाव-भंगिमाओं ने उपस्थित...