वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। जंसा स्थित बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने शुक्रवार को किसानों को नि:शुल्क धान, ढैंचा और मिश्रित हरी खाद के बीज वितरित किए। उन्होंने किसानों से संतुलित उर्वरकों के प्रयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, डीपीएम बीके राव समेत एडीओ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...