मुरादाबाद, जून 25 -- कांकर खेड़ा प्रीमियर लीग मैच का आयोजन गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव कांकर खेड़ा में किया गया। सपा विधायक नवाब जान विजेता टीम के कप्तान इमरान और उपविजेता टीम के कप्तान शोएब को शील्ड सौंप कर सम्मानित किया और मैन ऑफ द मैच आजम को भी प्रोत्साहित करते हुए शील्ड दी गई। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...